कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी, बेहतरीन बिजनेस मैन भी हैं जानिए कितनी कंपनियों में लगाया है पैसा

Sports: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उनकी शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, जिन्होंने देश को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताई थी। ऐसे में भले ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी कमाई (MS Dhoni Earnings Source) अभी भी जारी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने देश की अलग-अलग कंपनियों में पैसा निवेश (MS Dhoni Business Investment) किया है, जिससे उन्हें घर बैठे हर महीने अच्छी कमाई हो जाती है। इन कंपनियों में ज्यादातर स्टार्टअप बिजनेस है, जिसमें पैसा लगाने से कंपनी में हिस्सेदारी मिल जाती है। Brands Owned by Mahendra Singh Dhoni

7InkBrews में लगाए थे पैसे

ms dhoni 7ink money investment

जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2021 में 7InkBrews नामक कंपनी में अपने पैसे इंवेस्ट किए थे, जिसकी बदौलत उन्हें मुनाफे के साथ ब्रांड अंबेसडर बनने का मौका भी मिल गया था। इस कंपनी को साल 2020 में मुंबई के मोहित भागचंदानी ने आदिल मिस्त्री और कुनाल पटेल के साथ शुरू किया था।

स्पोर्ट्स स्टार्टअप कंपनियों में किया था निवेश

महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लिहाजा उनका स्पोर्ट्स स्टार्टअप कंपनियों को प्रोत्साहित करना तो बनता ही है। एमएस धोनी ने RunAdam Sports में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है, जबकि उन्होंने SportsFit World नामक कंपनी जिम चैन में भी पैसे निवेश किए हैं।

Khatabook में लगाए पैसे

khaatabook investment money

फिर महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2021 में Khatabook नामक कंपनी में पैसे निवेश किए थे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी इस कंपनी के ब्रांड अंबेसडर भी हैं।

Cars24 में निवेश किए पैसे

जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में Cars24 कंपनी में भी पैसे लगाए थे, जिसकी शुरुआत साल 2015 में गुरुग्राम से हुई थी।

Shaka Harry में किया था निवेश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी प्लांट बेस्ट मीट को सपोर्ट करते हैं, जिसके लिए उन्होंने शाका हैरी नामक फूड कंपनी में पैसे निवेश किए हैं।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।