बीपी के लिए ही नहीं चेहरे और बालों के लिए भी दमदार है सहजन की फली-पत्तियां, ऐसे करें इस्तेमाल

सहजन की फली खाना सेहत के लिए कितना फायदमंद है ये सभी जानते हैं। सहजन को मूंगे की फली या ड्रम बीन्स भी कहा जाता है। इसकी फलियां और पत्तियों दोनों की सब्जी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर से बीपी के मरीजों के लिए। इंटरनल हेल्थ के लिए फायदेमंद सहजन स्किन पर लग जाए तो चेहरे की खूबसूरती भी दुगनी कर देता है।

सहजन की फली, पत्तियां, फूल यहां तक कि पूरा का पूरा पेड़ ही कुदरत के दिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये फलियां एक ओर दर्द से राहत दिलाती हैं, तो दूसरी ओर मसल बिल्डिंग के ख्वाहिशमंदों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। बीपी और दिल के मरीजों को सहजन की फली का सूप पीने और इसके फूल व पत्तियों की सब्जी बनाकर खाने की सलाह भी जाती है। हालांकि, इतने पर ही Drumsticks के गुण खत्म नहीं होते।

आपको हैरानी होगी ये जानकर कि सहजन त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल आपको शानदार रिजल्ट देता है। सहजन का हेयर मास्क, स्क्रब और फेस मास्क की तरह उपयोग होता है, जिसे आप घर पर खुद ही बना सकते हैं। इसका रेग्युलर इस्तेमाल करने पर फर्क आपको साफ नजर आएगा।

सहजन के फायदे

health
  1. सहजन के बीजों से निकला तेल विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होता है। जो बाल और स्किन दोनों को नई चमक देता है।
  2. सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उसे जवां बनाए रखते हैं।
  3. सहजन फोलिक एसिड और अमीनो एसिड का भी रिच सोर्स है जो बाल और स्किन दोनों को हाईड्रेट रखता है।
  4. डल स्किन को दमकाने के लिए भी सहजन कारगर है क्योंकि इसमें संतरे के मुकाबले ज्यादा विटामिन सी होता है।
  5. अलग-अलग तरह से सहजन के मास्क या पेस्ट बनाकर आप इसका उपयोग कर सकती हैं।

बालों के लिए मास्क

hair benefit
  • हेयर मास्क बनाने के लिए सहजन की पत्तियों की जरूरत होगी। इन्हें सुखाकर उनका पाउडर बना कर रख सकते हैं। या, जब भी मास्क बनाना हो ताजी पत्तियां तोड़ कर उनका पेस्ट बना सकते हैं।
  • इसके अलावा दही और आंवला पाउडर की आवश्यकता होगी। दही में आप सहजन की पत्तियों का पाउडर मिलाएं या फिर पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। बाद में आंवला पाउडर भी मिला दें।
  • इससे स्कैल्प में धीरे-धीरे मसाज करें। आधे घंटे बाद बाल धो लें।
  • इस मास्क से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और स्कैल्प हाईड्रेट होगा।

सहजन का तेल

shajan oil

सहजन की फली के अंदर मौजूद बीजों का तेल भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल को बालों पर भी लगाया जा सकता है। जिनकी स्किन बहुत ड्राई हो, वो लोग रोज रात में सहजन के बीजों का तेल लगा सकते हैं। लेकिन सोने से पहले उसे धो लेना बेहतर होगा। फटे होठों पर भी सहजन का तेल लगाया जा सकता है।

सहजन का स्क्रब

health fit
  • सहजन की पत्तियों के पाउडर को ओट्स के पाउडर के साथ मिक्स करें।
  • रोज वॉटर मिलाकर दोनों का स्क्रब तैयार करें।
  • आखों का हिस्सा छोड़ कर बाकी चेहरे पर इस पाउडर से स्क्रबिंग करें।
  • डल और सेंसिटिव स्किन दोनों के लिए ये स्क्रब उपयोग किया जा सकता है। इसे चाहे तो पूरे शरीर पर पैक की तरह लगाकर फिर स्क्रब भी किया जा सकता है।

सहजन का फेस मास्क

face benefit
  • फेस मास्क बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट में सहजन का पाउडर मिक्स करें। चाहें तो एलोवेरा जेल भी इसमें मिला सकते हैं।
  • इसे चेहरे पर लगाएं देर कुछ देर वेट करें। फिर हल्के हाथों से चेहरा धो लें।
  • स्किन के बंद पोर्स इस पेस्ट से ओपन हो जाएंगे। साथ ही स्किन चमक उठेगी।

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।)