Google Search 2022: ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस, जिन्हें 2022 में सबसे ज्यादा किया गया है गूगल सर्च

Tourist Places: इन दिनों ज्यादातर लोग घूमने का शौक रखते हैं, जिसकी वजह से वह गूगल पर नई-नई जगहों को सर्च करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं।

स्काई गार्डन

sky garden

साल 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने गूगल पर स्काई गार्डन को सर्च किया है, जो की लंदन में स्थित है। स्काई गार्डन असल में कांच से बना हुआ एक गोल गुंबद है, जहाँ से लंदन का खूबसूरत और आकर्षक नजारा दिखाई देता है। और इतना ही नहीं ये स्काई गार्डन 43वीं मंजिल पर मौजूद है, जिसके अंदर बहुत ही खूबसूरत गार्डन बनाया गया है। जहां आप शाम के समय एन्जॉय कर सकते हैं.

सेटास डी सेविला

setas sevilla

स्पेन में मौजूद सेटास डी सेविला को इस साल 2022 में गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया गया है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा। और यह लकड़ी से बनी एक बहुत खूबसूरत संरचना है, जिसका डिजाइन जर्मन वास्तुकार जुरगेन मेयर ने बनाकर उसको तैयार किया है।

तनाह लोत

tanah lot temple

इंडोनेशिया के बाली शहर में स्थित तनाह लोत एक बहुत ज्यादा खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है, जो दुनिया भर के पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है। तनाह लोत का डिजाइन काफी आकर्षक है, लेकिन समुद्र किनारे स्थित होने की वजह से यहाँ लहरों की मधुर आवाज सुनाई देती है।

हेहा ओशन

heha ocean

इंडोनेशिया में स्थित हेहा ओशन को भी इस साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, जो की समुद्र किनारे स्थित एक प्राकृतिक टूरिस्ट प्लेस है। और इस जगह से समुद्र, चट्टानों और पहाड़ियों का आकर्षक नजारा दिखाई देता है, जो पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।

ये थे दुनिया के 4 सबसे ज्यादा मशहूर टूरिस्ट प्लेसेस, जिन्हें साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। ऐसे में यह कहा जा सकता हैं, कि इन जगहों पर घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में साल दर साल इजाफा होता रहता है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।