PHP का प्रयोग करके कस्टम प्लगिन कैसे बनाये वर्डप्रेस वेबसाइट के लिए?

दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि PHP का इस्तेमाल करके कस्टम प्लगिन कैसे बनाये वर्डप्रेस वेबसाइट के लिए और किस तरह से हम प्लगिन को Activate और Deactivate करेंगे | तो चलिए जानते है कि कस्टम प्लगिन कैसे बनाएंगे |

फाइल मैनेजर या लोकल होस्ट एच टी डॉक्स

सबसे पहले आपको अपनी वर्डप्रेस के फोल्डर में जाना है। और फिर आपको wp कंटेंट फोल्डर को खोल लेना है उसके बाद उसमे आपको प्लगइन का फोल्डर मिलेगा उसको भी खोल लेना है। फिर उसके अंदर आपको एक नया फोल्डर लेना है। और उसका नाम प्लगिंग से मिलता झूलता रखना है। जैसे हमारे केस में डाटा शो फोल्डर है। उसके बाद आपको एक कोड एडिटर को खोल लेना है। फिर उसके बाद नई फाइल सेलेक्ट कर लेनी है। और उस फाइल का नाम आपको वही रखना है। जो अपने फोल्डर का नाम है। नाम रखने के बाद सेव कर लेंगे।

PHP कोड

अब हम सबसे पहले php का सिंटेक्स लिखेंगे फिर उसके बाद हम एक कमेंट लेंगे उसके अंदर प्लगिन की डिटेल देंगे ताकि ये डिटेल इनस्टॉल होने के बाद वर्डप्रेस में शो हो जाये। सबसे पहले हम प्लगिन नाम लेंगे उसके बाद हम डिस्क्रिप्शन लेंगे फिर हम ऑथर नाम लेंगे उसके बाद हमें प्लगिन URI लिंक लेंगे ताकि ये वर्डप्रेस में लिंक के रूप में दिखे। उसके बाद हम ऑथर URI लेंगे और इसमें भी लिंक देंगे। फिर हम वर्शन नाम देंगे ताकि हमारे प्लगिन के इनस्टॉल होते ही हमको उसका वर्शन दिखने लगे।

प्लगिन एक्टिवेट या डीएक्टिवेट

 
अब हम जानेंगे कि प्लगिन को कैसे एक्टिवेट या डीएक्टिवेट करते है। सबसे पहले आपको फंक्शन लेना होगा एक्टिवेट के लिए और उसमे आपको दो पैरामीटर देने होंगे पहला फाइल और दूसरा एक फंक्शन बनाएगे ताकि हम एक्टिवेट करते समय कॉल करा सके। उसके बाद हम डीएक्टिवेट के लिए नहीं एक फंशन बनाएंगे और उस फंक्शन में भी दो पैरामीटर देंगे पहले फाइल और दूसरा फंक्शन बनाएंगे। फिर हम डीएक्टिवेट वाले फंक्शन को भी कॉल करा लेंगे।
 

प्लगिन को मेनू में ऐड करें

 
अब आपको एक ऐड मेनू का फंक्शन लेना है और वो दो पैरामीटर लेगा पहला एडमिन मेनू दूसरा आपको एक फंक्शन बनाना है फिर उसमे आपको एक फंक्शन क्रिएट करना होगा फिर उसमे आपको पांच पैरामीटर देने है। पहला आपको प्लगिन का नाम और दूसरे पैरामीटर में भी प्लगिन का नाम और तीसरे में पोजीशन ८ आ जाएगी उसके बाद आपको फाइल लेनी है। फिर एक फंक्शन बनाना है। अब इस फंक्शन को कॉल करेंगे और इसमें हम इको कराएंगे वेलकम तो प्लगिन मैसेज।
आशा करते है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको प्लगिन बनाने में कोई प्रॉब्लम आये तो निचे दिए गए वीडियो को देखे क्यूंकि वीडियो में हमने step by step समझाया है।