पढाई छूटी तो शुरू की सेब की खेती, अब पैसा कमाने के साथ ही कई लोगों को रोजगार भी दे चुके हैं

हम लोगों ने अपने समाज मे बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्होनें विषम परिस्थितियों में खुद को और अपने परिवार को संभालते हुए विकास की एक नई इबादत लिखने का काम करते हैं। आज हम बात करेंगे, इन्ही युवाओं में से ऐसे युवक की जिन्होंने अपने परिवार के विषम परिस्थितियों में खेती करके खुद को संभालने के साथ ही साथ अपने मिशन में कामयाब की नई लकीर खींची है। आइए जानते हैं उस युवक के बारे में-

कौन है वह युवक ?

हम बात कर रहे हैं बिहार (Bihar) के रहने वाले युवा किसान मुन्ना प्रजापति (Munna Prajapati) की, जिनकी उम्र अभी 31 साल है। वह बिहार की भूमि पर सेब के एक खास प्रजातियों की खेती करने को लेकर आजकल खासे चर्चे में रहते हैं। उन्होंने सेब हरमन 99 प्रजाति की खेती शुरू की है। ―Success story of Munna Prajapati, a young farmer from Bihar.

ग्रेजुएट होने के बावजूद भी घरेलू कारणवश उच्च शिक्षा के लिए नहीं जा सके बाहर

मुन्ना प्रजापति (Munna Prajapati) एक बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे 2008 में ग्रेजुएट कर चुके हैं। गेजुएशन के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहते थे, लेकिन किसी परिवारिक समस्या के कारण वे बाहर नहीं जा सके, जिसके कारण उनकी आगे की पढ़ाई का सपना साकार नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने अपने घर पर रहते हुए ही खेती तथा पढ़ाई दोनों साथ ही साथ करना शुरू कर दिया तथा वे अपने मिशन में कामयाब भी हुए।

apple farming

इस साल पास किए एसटीईटी परीक्षा

सबसे खास बात यह है कि मुन्ना प्रजापति (Munna Prajapati ) एक युवा किसान होने के साथ ही साथ पढ़ाई के तरफ ध्यान देनेवाले एक छात्र का भी फर्ज निभाने के लिए जाने जाते हैं। वे खेती के साथ ही साथ हमेशा से पढाई पर ध्यान देते थे। खेती करने से उन्हे यह फायदा है कि, वे खेती के साथ ही साथ बाकी बचे समय में अपने पढ़ाई का काम करते थे। आज के समय में वे अपने मेहनत के बदौलत इस साल एसटीईटी परीक्षा पास कर चुके हैं। ―Success story of Munna Prajapati, a young farmer from Bihar.

पहले करते थे केले और पपीते की खेती

सेब की खेती करने से पहले मुन्ना प्रजापति (Munna Prajapati) अपने यहाँ केले तथा पपीते की खेती करने का काम किया करते थे। मुन्ना का कहना है कि ‘जब हमने 2008 में स्नातक पास किया था तो उस समय उच्च शिक्षा के लिए मैं बाहर जाना चाहते था, लेकिन घर की आर्थिक तंगी ने आगे की पढ़ाई नहीं करने दिया।’ इसके बाद उन्होंने गांव में जमीन लेकर केले की खेती करना शुरू की। केले के बम्पर उत्पादन के बाद फिर वे पपीते की खेती शुरू की। उनका कहना है कि वे अपने खेती में दो लोगों को स्थायी तथा दर्जनभर लोगों को पार्ट टाइम रोजगार दे रहे हैं।

ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाए सेब के हरमन 99 प्रजाति के 5 पौधे

केले और पपीते के खेती के साथ ही साथ मुन्ना प्रजापति (Munna Prajapati) ने कुछ नया करने को ठानी और उन्होंने हिमाचल प्रदेश से सेब के हरमन 99 प्रजाति के 5 पौधों का ऑनलाइन ऑडर किया और 1 साल बाद उन्होंने देखा की उन 5 पेड़ो से 50 किलो फल निकला। ―Success story of Munna Prajapati, a young farmer from Bihar.

apple plants

अच्छे उत्पादन होने पर 1 एकड़ में लगाए सेब के पौधे

सेब के 5 पेड़ों से 50 किलो फल निकलने पर मुन्ना प्रजापति (Munna Prajapati ) ने सेब की खेती करने का मन बनाया। उन्होंने बिजनेस परपस से 1 एकड़ जमीन में सेब की खेती कर दिया। वे आजकल सेब की खेती करने से एक अच्छी रकम की कमाई कर रहे हैं। ―Success story of Munna Prajapati, a young farmer from Bihar.

सभी लोगो के लिए प्रेरणा बने हैं

अपने प्रयासों से कभी हार नहीं मानने वाले मुन्ना प्रजापति (Munna Prajapati)ने अपने मेहनत के बदौलत सफलता हासिल की। अपने इस संघर्ष के कारण वे आज के समय में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।