रक्षाबंधन यानी 22 अगस्त का दिन है बहुत खास,श्रावण पूर्णिमा के साथ साथ सावन मास का भी हो रहा समापन |

जी हाँ ,भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन का सभी को बड़ी वेशव्री से इंतजार है | जो की इस वर्ष 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को है | इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी उनकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं, और भाई उनकी रक्षा संकल्प करते हुए,उन्हें उपहार देते हैं | भाई बहन के अटूट प्रेम के साथ साथ यह दिन और भी बहुत ख़ास संयोग लेकर आ रहा है | जो हमारे जीवन में बहुत ही सुखमय और आनंद की सहानभूति कराने बाला है |

आइये जान लेते हैं,इस दिन बनने वाले और खास संयोग –

रक्षा बंधन-

हिन्दू पंचांग के अनुसार -सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है रक्षाबंधन जो सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है | जो की अबकी वार 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को है | इस दिन बहन अपने भाई की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए उनकी कलाई में राखी बांधती है| और श्रावण मास की पूर्णिमा भी 21 अगस्त 2021 दिन शनिवार को शाम 07 बजे से शुरू होकर,अगले दिन यानी 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को शाम 05 बजकर 31 मिनट तक रहेगी | और संयोगवश इसी दिन हमारा रक्षा बंधन पर्व भी है |

श्रावण (सावन) पूर्णिमा-

श्रावण पूर्णिमा को भी हिन्दू रीती – रिवाजों के अनुसार अत्यधिक खास माना जाता है क्योकि श्रावण पूर्णिमा को ही रक्षा बंधन मनाया जाता है |
और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार -इस दिन पितरों आदि का तर्पण भी किया जाता है,अपनी गुजरी हुई पीडियों का पिंडदान और श्राद भी इसी तिथि को किया जाता है| और इस दिन किसी भी प्रकार का दान करना बड़ा ही लाभकारी और परोपकारी होता है |


सावन महीना –

रक्षा बंधन के दिन ही सावन महीने का भी समापन हो रहा है, जो की पिछली महीने 25 जुलाई 2021 दिन रविवार से आरंभ हुआ था | क्योकि सावन मास का सम्पूर्ण महीना ही भगवान भोले नाथ को समर्पित होता है | और यह दिन उनकी उपासना ,उपवास या व्रत आदि के लिए भी ख़ास होता है |
इस दिन कैलाश पर्वत भगवान शिव वा माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना करने से,समस्त प्रकार की परेशानियां दूर करने की शक्ति प्राप्त होती है| व् घर में सुख शांति व् समृद्धि का निवास होता है |

Leave a Comment