सबसे ज्यादा इंतजार कराएंगी ये कार, बुकिंग के 18 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

Automobile: भारतीय कार बाजार में नई-नई गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है, लेकिन जो मॉडल हिट हो रहे हैं उनके लिए ग्राहकों को लंबा इन्तजार करना पड़ रहा है क्योंकि ज्यादा डिमांड के चलते कई महीने तक के लिए उसमें वेटिंग शुरू हो जाती है, लेकिन यह बात हर कार पर लागू नहीं होती है, और इसके पीछे के कारण यह भी है, कि भारतीय कार बाजार इस समय सेमिकंडक्टर चिप्स कमी से झूज रहा है। यहां हम आपको उन 10 कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन पर इस समय 21 महीने तक की वेटिंग चल रही है। अगर आप इस समय एक नई कार या SUV ख़रीदने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिये इन महीनो में किन मॉडल्स पर है कितना वेटिंग।

इन गाड़ियों पर है सबसे ज्यादा वेटिंग

Gaadiwale की रिपोर्ट के अनुसार और कुछ कार डीलर्स से बात करने के आधार पर हम आपको उन कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन कारों पर सबसे ज्यादा वेटिंग है। इस समय Mahindra XUV 700 पर इस समय सबसे ज्यादा 21 महीनो की वेटिंग चल रही है। इस समय XUV 700 की भारत में सबसे ज्यादा डिमांड होती जा रही है। बिक्री के मामले में भी इस SUV ने काफी अच्छे नंबर प्राप्त किये हैं। इसके अलावा इतना ही नहीं Kia Carens पर भी 20 महीने तक की वेटिंग चल रही रही है। हाल ही मे क्रेश टेस्ट में यह फैमिली कार इम्प्रेस नहीं कर पाई है, इसे सेफ्टी में 3 स्टार रेटिंग मिली थी। वहीं Kia Sonet की डिलीवरी के लिए भी आपको 11 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

और Hyundai Creta पर 9 महीने की वेटिंग चल रही है, जबकि Venue पर 7 महीने की वेटिंग चल रही है। और Maruti Ertiga इस समय देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर MPV है। लेकिन इस गाड़ी को खरीदने के लिए भी आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। Ertiga पेट्रोल पर जहां 6 महीने तक की वेटिंग चल रही है, तो वहीं इसके CNG मॉडल के लिए आपको 10 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय इस गाड़ी पर भी 2 महीने तक की वेटिंग चल रही है। वहीं हाल ही में आई Mahindra Thar को खरीदने के आपको 5 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। जबकि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की सबसे पॉपुलर Hyundai Venue पर आपको 7 महीने तक की डिलीवरी का इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय Honda City पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है जबकि scorpio पर 20 महीने की वेटिंग पीरियड है।

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, या डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

अगर आपने Mahindra Scorpio N एसयूवी बुक की है, तो आपको 21 महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है

scorpio waiting

Mahindra XUV700 के लिए 18 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है

xuv700

Kia Carens के कुछ वैरिएंट्स के लिए 17 महीने का वेटिंग पीरियड है

kia carens

Kia Sonet एसयूवी बुक की है, तो इसकी वेटिंग पीरियड 11 महीने तक हो सकती है

kia sonet

अगर आपने Honda City Hybrid बुक की है, तो इसका वेटिंग पीरियड करीब 10 महीने तक है

honda city

Maruti Suzuki Ertiga CNG के लिए लगभग 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है

ertiga

Hyundai Creta एसयूवी का वेटिंग पीरियड 9 महीने का है

creta

Hyundai Venue एसयूवी के लिए करीब 7 महीने तक का वेटिंग पीरियड है

venue

Toyota Urban Cruiser Hyryder के लिए कई महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है

urban cruiser

अगर आपने Mahindra Thar एसयूवी बुक की है, तो इसके लिए 6 महीने तक इंतजार करना होगा

ये थी भारत में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली 10 कारें

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।