जानें कार्तिक पूर्णिमा स्नान कब है ,शुभ मुहूर्त पूजन विधि एवं महत्त्व |

जी हाँ हिन्दू धर्म में गंगा में स्नान करना बड़ा ही पवित्र मन जाता है और लोग हर मास की पूर्णिमा को गंगा में स्नान करना तो बहुत ही सौभाग्य मानते हैं | और इन सबसे भी बढ़कर है कार्तिक मास की पूर्णिमा का गंगा स्नान | इस दिन स्नान करने से ऐसा माना जाता है की समस्त पाप धुल जाता हैं | और दिन का लोग बड़ी ही वेशव्री से इन्तजार करते हैं | तो आइये जानते हैं इस वर्ष यानी 2021 के कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बारे में –

कार्तिक पूर्णिमा स्नान तिथि –

यह स्नान हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन किया जाता है जो की अबकी बार यानी 2021 में 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को है | इस ख़ास दिन जगह जगह गंगा घाटों पर मेलों का आयोजन किया जाता है | जहां जाकर लोग गंगा स्नान किया करते है और भगवान विष्णु वा माता लक्ष्मी की पूजा की जय है |

कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 18 नवंबर (गुरुवार) दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर (शुक्रवार) दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक

कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा विधि-

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और हो सके तो गंगा घाट पर ही स्नान करना चाहिए चूंकि यह पर्व देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है तो गंगा किनारे एक देसी घी का डीप भी प्रज्जल्वित करना चाहिए बाद में व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्य को देसी घी की दीपक ,धूप, दीप, फल, फूल, और नैवेद्य से पूजा आदि करें.| और शाम के समय पंचामृत से भोग लगाकर ,आरती करके व्रत को खोला चाहिए |

कार्तिक पूर्णिमा महत्व

ऐसा माना जाता है की इस ख़ास दिन देवता पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते है इसी वजह से इस ख़ास दिन गंगा में स्नान करना चाहिए या पानी में गंगा जल डालकर स्नान करना चाहिए और बाद में दीपदान ,वस्त्रदान वा खासकर चावलों का दान जरूर करना चाहिए |

Leave a Comment